इमरजेंसी विभाग 24 घंटे, सातों दिन खुला रहता है। मरीज़ की तुरंत जाँच होती है, हालत स्थिर की जाती है और ज़रूरत पर ICU या ऑपरेशन थिएटर ले जाया जाता है। ब्रेन हैमरेज, दुर्घटना और रोड एक्सीडेंट के मरीज़ों के लिए तुरंत ऑपरेशन की सुविधा है।
पुरानी रिपोर्ट हो तो साथ लाएँ — पहले इलाज, कागज़ी कार्य बाद में।
