डायलिसिस एवं नेफ्रोलॉजी यूनिट किडनी संबंधित समस्याओं का समर्पित समाधान देती है। किडनी फेल होने पर हीमोडायलिसिस और SCUF की सुविधा है, ICU के गंभीर मरीज़ों के लिए भी। लंबे समय तक डायलिसिस के लिए AV Fistula और HD Catheter लगाया जाता है।
नियमित डायलिसिस वाले मरीज़ों को तय समय दिया जाता है और ब्लड प्रेशर, खून की जाँच व खान-पान की निगरानी की जाती है।
कब आएँ
- पैरों या चेहरे पर सूजन, पेशाब बहुत कम होना
- रिपोर्ट में क्रिएटिनिन या यूरिया बढ़ा होना
- जिन मरीज़ों को नियमित डायलिसिस चाहिए
इलाज एवं प्रक्रियाएँ
- Haemodialysis & SCUF की सुविधा
- AV Fistula की सुविधा
- HD Catheterisation की सुविधा
